{"_id":"678572383d4672608e05b5ee","slug":"board-exams-activities-will-be-monitored-by-social-media-cell-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-118284-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: सोशल मीडिया सेल की निगरानी में रहेंगी गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: सोशल मीडिया सेल की निगरानी में रहेंगी गतिविधियां
विज्ञापन
संभल। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान हरेक गतिविधि पर बारीकी से नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल बनेगा। इसमें आईटी के जानकार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। यह सेल 24 घंटे काम करेगा। इस दौरान सोशल मीडिया पर जो भी गतिविधियां होंगी, उनकी तहकीकात होगी।
दरअसल, परीक्षा के समय यू-ट्यूब, व्हाट्सएप और फेसबुक समेत अन्य साइटों पर परीक्षा सामग्री वायरल हो जाती है। लेकिन तत्काल इस पर कोई लगाम नहीं लग पाती। ऐसी नौबत न आए, इसके लिए विभाग ने पुख्ता तैयारी की है। इस बार निगरानी सेल में अतिरिक्त ऐसे शिक्षक भी तैनात होंगे, जो आईटी में दक्ष होंगे, जो सोशल मीडिया की सभी साइट्स की 24 घंटे निगरानी करेंगे। इस संबंध में अलग से सोशल मीडिया सेल की व्यवस्था की जा रही है। माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य रहे तकनीकी जानकार शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है।
डीआईओएस वेदराम ने बताया कि यूपी बोर्ड ने विभिन्न साइट्स का ब्योरा भेजा है। इसके बाद से आईटी के जानकारों का खाका तैयार किया जा रहा है। अगर कोई भी अफवाह या ठगी का प्रयास करेगा तो सोशल मीडिया सेल की टीम उसको पहले सचेत करेगी, उसके बाद खंडन प्रसारित करके साइबर सेल को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। इसकी सूचना बोर्ड को भी भेज दी जाएगी।