{"_id":"624b452690ebce27fb127f61","slug":"board-exam-admin-instead-of-32-centers-in-sambhal-chandausi-news-mbd423671937","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : संभल में 32 केंद्रों के बदले व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : संभल में 32 केंद्रों के बदले व्यवस्थापक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। बलिया प्रकरण के बाद शासन-प्रशासन सख्त है। संभल जिले में रविवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के 32 केंद्र व्यवस्थापक बदल दिए गए। सोमवार को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की देखरेख में परीक्षा कराई गई। इस निर्णय से माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों में हड़कंप मचा है।
जनपद में 70 केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा हो रही है और करीब 48 हजार छात्र-छात्रा परीक्षा दे रहे हैं। इनमें से चार केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, 34 केंद्र अशासकीय सहायता प्राप्त और 32 केंद्र वित्त विहीन विद्यालयों में बनाए गए हैं। बलिया प्रकरण के बाद शासन-प्रशासन सख्त है। डीआईओएस कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक जांच में प्रथम दृष्टया वित्तविहीन विद्यालय से ही पेपर लीक होने की बात बताई है। इस कारण शासन ने आननफानन में रविवार को ही सभी वित्तविहीन विद्यालयों के व्यवस्थापकों को बदलने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस ने रविवार को ही संभल जनपद के 32 वित्तविहीन विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों को बदलकर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की देखरेख में सुबह की पाली में दसवीं विज्ञान विषय और शाम की पाली में 12वीं जीव विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई।
जिले में 32 वित्त विहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य ही केंद्र व्यवस्थापक हैं। शासन के निर्देशानुसार सभी केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक बदल दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
मनोज आर्य, डीआईओएस, संभल।