फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BLOs are not showing interest in voter list verification

Sambhal News: मतदाता सूची सत्यापन में बीएलओ नहीं दिखा रहे रुचि

Mon, 26 Aug 2024 02:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 26 Aug 2024 02:36 PM IST
विज्ञापन
BLOs are not showing interest in voter list verification
संभल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूची के सत्यापन का काम कराया जा रहा है। लेकिन बीएलओ कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिससे जिले की स्थिति खराब है।
विज्ञापन

मतदाता सूची सत्यापन के लिए 20 अगस्त से घर-घर अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत बीएलओ को मतदाता के घर-घर जाना था और उनकी वोटर आईडी, पते आदि की जानकारी लेनी थी। अभियान के 20 दिन शेष बचे हैं लेकिन बीएलओ ने चुनावी काम में कोई रूचि नहीं दिखाई है। इससे जिले की स्थिति खराब है। अब तक पांच प्रतिशत काम भी नहीं हो सका है। ऐसे में सवाल है कि 95 फीसदी काम 20 दिन में कैसे पूरा हो पाएगा। बीएलओ की यह लापरवाही मतदाता सूची के अपडेशन में समस्या खड़ी कर सकती है। तहसीलदार रवि सोनकर ने बताया कि नई मतदाता सूची के बाद जिले में करीब 15.50 लाख मतदाता हैं। इन्हीं मतदाताओं का बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं के फोटो, नाम और पते का सत्यापन करना है। सत्यापन के लिए बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। यदि वह नियमित रूप से काम नहीं कर रहे हैं, तो इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। बीएलओ से आग्रह है कि वे इस काम में रुचि दिखाएं। लापरवाही करेंगे तो फिर कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed