फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   black business of milk exposed

हयातनगर में दूध का काला कारोबार उजागर

Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
black business of milk exposed
डेयरी संचालक से पूछताछ करते खाद्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
हयातनगर में पुलिस ने थाने से महज 300 मीटर दूरी पर दूध का काला कारोबार पकड़ा। डेयरी पर एसडीएम-सीओ समेत खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मिलावटी दूध बनाने के आरोप में डेयरी संचालक व दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया। डेयरी के एक तहखाने में मालटा, दूध, क्रीम, मिश्रण, केमिकल, ईजी व अन्य चीजों को मिलाकर दूध बनाया जा रहा था। पुलिस ने कुल 11 नमूने लिए हैं। नूमने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। दूध और क्रीम को नष्ट करा दिया गया। थाना प्रभारी ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे सूचना मिली कि हयातनगर थाने से कुछ दूरी पर दूध डेयरी पर मिलावटी दूध बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। थाना प्रभारी अनिल यादव, पुलिस के साथ पहुंचे तो डेयरी संचालक और उसके दो बेटे मिले। पुलिस ने प्रशासनिक और खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि मिलावटी दूध बनाने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप तिवारी, इंद्रजीत सिंह पहुंचे और जांच की। इसके बाद उप जिलाधिकारी राशिद अली खां, पुलिस क्षेत्राधिकारी गमलेश्वर बिल्टोरिया भी पहुंच गए। प्रशासनिक अमला देखकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। अधिकारियों ने डेयरी के तहखाने में डेयरी संचालक व उसके बेटों से जानकारी ली। पुलिस का दावा है कि उस वक्त डेयरी संचालक के हाथ मिश्रण तैयार करने में सने हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मिश्रण मिलावटी दूध बनाने के लिए तैयार किया जा रहा था लेकिन जिस वक्त पुलिस मिलावटखोरी पकड़ने का दावा कर रही है उस वक्त डेयरी के बाहर मीडियाकर्मी भी थे लेकिन किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस डेयरी संचालक और दोनों बेटों को थाने ले गई तब खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मिलावटी दूूध तैयार करने के लिए लाए गए सामान के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मालटा, दूध, क्रीम, मिश्रण, दूध पाउडर, वनस्पति घी, यूरिया के 1-1 और केमिकल के 2 समेत 11 नमूने लेकर जांच को भेजे गए। बरामद 200 लीटर दूध और क्रीम को नष्ट करा दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि डेयरी संचालक इकबाल निवासी गांव लहरा कमंगर और उसके दो बेटे परवेज व आकिल के खिलाफ मिलावटी दूध बनाने, बेचने और धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 
लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed