फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bjp worker and bone of animal dispue

हड्डी-सींग ले जा रही डीसीएम को घेरा, भाजपाइयों का हंगामा

Thu, 04 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 04 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
bjp worker and bone of animal dispue
संभल में हड्डी-सींग ले जा रही गाड़ी के चालक से पूछताछ करते कोतवाल। - फोटो : amar ujala
मुरादाबाद की तरफ जा रही हड्टी-सींग से भरी डीसीएम को बुधवार दोपहर सीओ कार्यालय के पास भाजपा जिलाध्यक्ष ने रोक लिया। डीसीएम रुकते ही साथ रहे दूसरे भाजपाइयों ने चालक को पकड़ लिया और हयातनगर पुलिस पर अवैध रूप से कटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच सूचना पर एसडीएम, सीओ और तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। अफसरों ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद भाजपाइयों ने चालक को गाड़ी समेत पुलिस को सौंप दिया, मगर एसओ को लाइन हाजिर करने की मांग करने लगे। वहीं चालक के खिलाफ एनएसए(रासुका) लगाने की मांग की।
विज्ञापन

 
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल बुधवार को दोपहर कार्यकर्ताओं के साथ संभल-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एएसपी कार्यालय जा रहे थे। तभी उन्हें चंदौसी चौराहे से आगे पशुओं की हड्डी और सींग लदी डीसीएम दिखाई पड़ी। डीसीएम मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। इस पर जिलाध्यक्ष ने चालक से गाड़ी तेज कराकर सीओ कार्यालय के पास डीसीएम के आगे लगवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गाड़ी आगे खड़ी होते ही डीसीएम चालक को वाहन रोकना पड़ा। इस पर भाजपाइयों ने उसे पकड़ लिया। इधर, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद भाजपाइयों ने हयातनगर पुलिस पर अवैध तरीके से पशुओं की स्लाटिंग कराने का आरोप लगाने लगे।

उनका कहना था कि, यह हड्डी सींग अवैध स्लाटिंग से आए हैं। इसलिए हयातनगर एसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। रोड पर जाम की स्थिति बनने लगी। इसकी जानकारी पर एसडीएम राशिद अली खां और सीओ बीपी सिंह बालियान मौके पर पहुंच गए। 

इसके बाद हयातनगर और नखासा थानाध्यक्ष पुलिस बल भी आ गए। प्रदर्शन कर रही भाजपाइयों को सीओ ने समझा बुझाकर शांत किया। इस बीच भाजपाई हयातनगर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। लगभग आधा घंटे तक संभल-मुरादाबाद मार्ग पर भाजपाई और पुलिसकर्मी खड़े रहे।


इधर, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। बाद में एसडीएम और सीओ ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन वाल्मीकि, डा. विदेशपाल, रुपेश सर्राफ, शशांक भारद्घाज, ठाकुर रविंद्र सिंह,  मदन भारती, प्रशांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।             
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed