{"_id":"604e654d8ebc3ec44635b1b8","slug":"bjp-s-anger-erupted-over-sp-mp-statement-against-wasim-rizvi-sambhal-news-mbd38294142","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी के खिलाफ दिए गए सपा सांसद के बयान पर भड़के भाजपाई, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी के खिलाफ दिए गए सपा सांसद के बयान पर भड़के भाजपाई, तहरीर दी
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की याचिका को सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने शनिवार को नाकाबिले बर्दाश्त बताया था। उनके इस बयान पर भाजपाइयों ने रोष व्यक्त किया। सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। सांसद के बयान को संविधान की मूल भावनाओं के विरुद्ध बताया है।
भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि शनिवार को सांसद ने वसीम रिजवी के खिलाफ जो बयान दिया वह निंदनीय है। संविधान की मूल भावनाओं के खिलाफ है। उनके द्वारा दिए गए बयान से समाज में उन्माद को बढ़ावा मिलेगा।
भाजपाइयों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। मालूम हो शनिवार को सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रेसवार्ता कर वसीम रिजवी के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका की निंदा की थी। उन्होंने अपने बयान में याचिका को नाकाबिले बर्दाश्त बताया था। साथ ही सरकार से वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। सांसद के इसी बयान को लेकर भाजपाइयों ने रोष जाहिर किया है।