{"_id":"652856cfc6ade364c80c3c16","slug":"bjp-leaders-held-a-conference-regarding-passing-of-nari-shakti-vandan-act-sambhal-news-c-204-1-chn1001-3155-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किए जाने को लेकर भाजपाइयों ने किया सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किए जाने को लेकर भाजपाइयों ने किया सम्मेलन
Fri, 13 Oct 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा महिला मोर्चा जनपद संभल द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किए जाने के उपलक्ष्य में एक सम्मेलन का आयोजन आजाद रोड स्थित संजीवनी पैलेस में किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी रहीं। शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रयास के फलस्वरूप ही महिलाओं के आरक्षण बिल पास किया गया। साथ ही सरकार महिलाओ के सस्शशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू दिलेर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने से महिलाओं की भी देश की तरक्की में हिस्सेदारी होगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अनवरत प्रगति कर रहा है। हमें गर्व है कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रीता सिंह तथा संचालन संगीता सक्सेना एवं मोक्षिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी सिरोही, परमेश्वर लाल सैनी, चंद्रपाल सिंह पप्पू चौधरी, पुष्पलता पाल, जिला महामंत्री विजयाराघव, आशा गोस्वामी, किरन शर्मा, उमा श्रीवास्तव, रेखा सैनी, मनोज सैनी, डॉ. टीएस पाल, शुभम अग्रवाल, राजश्री अग्रवाल, साध्वी गीता, कुमुद अग्रवाल, शीनू गुप्ता, कमल कुमार, कमल,मीना, सीमा शर्मा, सरिता सक्सेना, नीलम अरोरा, रिंकी शर्मा, अनीता श्रीवास्तव, अंजू श्रोत्रिय, कंचन वार्ष्णेय, वंदना चौधरी, चंद्रसेन दिवाकर, मनोज दिवाकर, आकाश अग्रवाल आदि रहे।