फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP leader murdered by injecting poisonous substance in stomach in Sambhal

BJP Leader Murder: मेहमान बनकर घर आए तीन लोग, दुआ-सलाम कर पानी पिया और पेट में घोंप दिया जहरीला इंजेक्शन

Tue, 11 Mar 2025 01:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, संभल
अमर उजाला नेवटर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:42 AM IST
सार

Gulfam Yadav News: मृतक गुलफाम सिंह ने कई वर्ष पहले लेखपाल का पद त्याग कर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के मुकाबले पर वर्ष 2004 में गुन्नौर विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़ा था। वह भाजपा में संभल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के पद पर थे।

विज्ञापन
BJP leader murdered by injecting poisonous substance in stomach in Sambhal
भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sambhal Crime News: संभल के दबथरा हिमंचल गांव में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मेहमान बनकर आए बाइक सवार तीन लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधान पति गुलफाम सिंह यादव (66) की पेट में जहरीला इंजेक्शन मार कर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से हत्यारों का हेलमेट और सिरिंज की निडिल मिली है। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं।

विज्ञापन

गुलफाम सिंह ने कई वर्ष पहले लेखपाल का पद त्याग कर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के मुकाबले पर वर्ष 2004 में गुन्नौर विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़ा था। वह भाजपा में संभल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के पद पर थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे गुलफाम सिंह पशुओं की देखभाल के लिए घेर में आराम कर रहे थे। उसी समय बाइक से तीन लोग पहुंचे और उनसे दुआ सलाम करने के बाद कुर्सी पर बैठ गए। गुलफाम ने तीनों का हालचाल लिया और पानी भी पिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुलफाम सिंह चारपाई पर लेट गए। तभी एक युवक ने इंजेक्शन निकाल कर उनके पेट पर घोंप दिया। इसके बाद तीनों भाग निकले। जल्दबाजी में हत्यारोपी अपना हेलमेट मौके पर ही छोड़ गए। हमलावर घेर के बाहर इंजेक्शन की सिरिंज का निडिल कवर फेंक गए।

विज्ञापन

हमलावरों के जाने के बाद गुलफाम सिंह ने घेर से बाहर आकर आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्य कर रहे मजदूरों को जानकारी दी। मजदूरों ने भाजपा नेता को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई।

बेटा ब्लॉक प्रमुख तो पत्नी को तीन बार जिताया ग्राम प्रधान का चुनाव
गुलफाम सिंह यादव का बड़ा पुत्र दिव्य प्रकाश पूर्व में भाजपा से ब्लाक प्रमुख रह चुका है। वहीं, पत्नी जावित्री देवी लगातार तीन बार प्रधान रह चुकी हैं। वर्तमान में भी प्रधान हैं।

प्रधान पति गुलफाम सिंह का अलीगढ़ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्यारों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्दी ही वारदात का अनावरण किया जाएगा। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed