{"_id":"58850ca94f1c1b7649efede0","slug":"bjp-bsp-pratyashi-ka-namankan-aaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-बसपा प्रत्याशी का नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-बसपा प्रत्याशी का नामांकन आज
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 23 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बसपा के मंडल जोन कोआर्डिनेटर ओमप्रकाश राव ने बताया कि सोमवार को चंदौसी विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी विरमावती पत्नी गिरीशचंद्र सुबह दस बजे नामांकन दाखिल करने के लिए अपने आवास से बहजोई के लिए प्रस्थान करेंगी।
वहीं भाजपा के जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सोमवार को एक साथ नामांकन कराएंगे। प्रत्याशी नामांकन कराने की तैयारी में जुटे हुए है। असमोली से पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह गांव गैलुवा में कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद समर्थकों के साथ नामांकन कराने के लिए जाएंगे। वहीं संभल से डा. अरविंद गुप्ता, चंदौसी से गुलाबो देबी और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से अजित कुमार उर्फ राजू यादव नामांकन के लिए बहजोई जाएंगे।
जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने बताया कि भाजपा के चारों प्रत्याशी सोमवार को बहजोई में जाकर नामांकन कराएंगे। मैं सिंबल लेने के लिए लखनऊ आया हुआ हूं। सभी प्रत्याशियों को सोमवार को सिंबल दे दिए जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए बहजोई जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी से कहा गया है कि वह आचार संहिता का पालन करते हुए नामांकन कराने के लिए जाए।