फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP and SP came to the fore regarding entry, clashes with police

गेट पर प्रवेश को लेकर भाजपाई व सपाइयों की पुलिस के साथ नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP and SP came to the fore regarding entry, clashes with police
चंदौसी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान के दौरान गेट पर प्रवेश के लिए भाजपाई और सपाई आमने-सामने आ गए। इस दौरान पुलिस ने बीच में आकर दोनों पक्षों को धकेल कर पीछे हटाया। दोनों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों की पुलिस के साथ खींचतान हुई। दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को पीछे हटाया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजे बहजोई कलक्ट्रेट में मतदान शुरू हो गया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनामिका यादव और सपा प्रत्याशी प्रिया यादव के समर्थक कलक्ट्रेट के पीछे बड़ा मैदान में एकत्र हो गए। अधिकांश जिला पंचायत सदस्य मतदान करने के लिए गेट के अंदर प्रवेश कर गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के कुछ समर्थकों ने गेट के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। पुलिस ने भाजपाइयों को रोका, तो इस पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने आपत्ति जताई। पुलिस के विरोध पर गेट के अंदर प्रवेश के लिए आगे बढ़ गए। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान भाजपाइयों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

उधर से भाजपाइयों को गेट के पास जमा होते देखकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, सतीश प्रेमी समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए गेट की ओर गए और कलक्ट्रेट के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बमुश्किल धकेल कर दोनों पक्षों को पीछे हटाया। इस दौरान पुलिस के साथ खींचतान भी हुई। पुलिस ने किसी को आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ संभल अरुण कुमार, सीओ चंदौसी गोपाल सिंह, सीओ गुन्नौर राकेश सिंह ने बमुश्किल धकेल कर उन्हें रोका। इस दौरान सपाइयों ने जमकर नारेबाजी।

दो बार आई नोकझोंक की नौबत, पुलिस के होश उड़े
चंदौसी। बड़ा मैदान में सपा प्रत्याशी प्रिया और भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनामिका के समर्थन में भारी संख्या में समर्थक व पार्टी पदाधिकारी रहे। इस दौरान दो बार नोकझोंक की नौबत आई। समर्थकों की नारेबाजी के पुलिस होश उड़े रहे। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। इस दौरान पूरे जनपद की पुलिस फोर्स बड़ा मैदान व कलक्ट्रेट में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed