{"_id":"676723419a40c607160a8624","slug":"bike-riding-youth-dies-uncle-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-sambhal-news-c-204-1-chn1003-116176-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा घायल
Sun, 22 Dec 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। थाना बनियाठेर क्षेत्र में पवांसा मार्ग पर गांव नगलिया बल्लू के पास शनिवार की दोपहर तीन बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव बेहटा साहू निवासी हरिप्रकाश (18) की मौत हो गई। जबकि उसका चाचा योगेश मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चाचा को रेफर कर दिया है।
बनियाठेर के गांव बेहटा साहू निवासी हरिप्रकाश पुत्र कल्लू बीए का छात्र था। शनिवार की दोपहर तीन बजे करीब वह बाइक से अपने चाचा योगेश मौर्य पुत्र धर्मपाल के साथ चंदौसी आ रहा था। रास्ते में पंवासा-चंदौसी मार्ग पर गांव नगलिया बल्लू के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा सड़क पर जा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हरिप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके चाचा योगेश को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर मां शकुंतला बेसुध हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।