{"_id":"626d8e44f29506147c11f2f4","slug":"bike-riding-farmer-dies-due-to-tractor-collision-chandausi-news-mbd426529875","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में बाईपास रोड स्थित गुमथल चौराहे के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान मौत हो गई। परिजन उसके शव को पैतृक गांव ले गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मुरादाबाद जनपद में बिलारी थाना क्षेत्र के गांव जरगांव निवासी महेश पाल सिंह (60) पेशे से किसान थे। उनका एक मकान चंदौसी के विकास नगर में भी है। शनिवार सुबह 11 बजे वह गांव जरगांव से बाइक पर सवार होकर विकास नगर आ रहे थे। जब वह बाईपास रोड स्थित गुमथल चौराहे के पास पहुंचे तो सामने आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। तभी उधर से गुजर रहे महेश पाल सिंह के परिचित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और स्वयं घायल को लेकर सीता रोड स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंच गए। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर महेश पाल सिंह को मुरादाबाद रेफर कर दिया। इस बीच नर्सिंगहोम में किसान के परिजन भी पहुंच गए। परिजन घायल को निजी वाहन से उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे, तभी रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। किसान के परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।