फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider killed in car collision, two children injured, people blocked road

Sambhal News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चे घायल, लोगाें ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in car collision, two children injured, people blocked road
बबराला के गांव भीकमपुर जहांगीर में जाम लगाते ग्रामीण। संवाद
बबराला(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव जिजोड़ा व भीकमपुर जहांगीर के बीच सोमवार की दोपहर करीब दो बजे कार की टक्कर से बाइक सवार गांव भीकमपुर जहांगीर निवासी मनोज (22) की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे गांव के दो बच्चे बॉबी और दीपांशु घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़ कर भाग गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस और सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बबराला थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जहांगीर निवासी मनोज के बच्चे गांव जिजोड़ा में ट्यूशन पढ़ने जाते हैं। दोपहर डेढ़ बजे करीब मनोज बाइक से अपने बच्चों को ट्यूशन से लेने के लिए गांव जिजोड़ा गया था। उसके बच्चे वहां से घर जा चुके थे तो मनोज गांव के ही दो बच्चे बॉबी ओर दीपांशु को बाइक पर बिठाकर लौट रहा था। दोपहर दो बजे करीब अपने गांव के पास पहुंचा ही था। रास्ते में एक विद्यालय से अचानक सड़क पर आई ईको कार से बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मनोज समेत दोनों बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से घायलों को बबराला के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए मनोज को अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मनोज की मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए और सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव भी पहुंच गए और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। करीब आधा घंटा तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मनोज पांच बहन भाइयों में मझला था। मनोज के बड़े भाई सतेंद्र की भी एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मनोज मुरादाबाद टीएमयू में जीएनएम का थर्ड ईयर का छात्र था।

बबराला थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई देवराज की तहरीर के आधार पर आरोपी देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed