फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
चंदौसी(संभल)। बहजोई रोड पर मझावली मिल के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव की पहचान रियासत (30) निवासी बिलारी जिला मुरादाबाद के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे मझावली मिल के पास राहगीरों को एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। पास में बाइक पड़ी थी। राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की। लेकिन शव की शिनाख्त न हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया। युवक के पास से पुलिस को दो मोबाइल और 2100 रुपये मिले। युवक के मोबाइल से पुलिस ने उसकी जानकारी हासिल की तो युवक की पहचान रियासत निवासी बिलारी के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि युवक का घर बिलारी सीओ ऑफिस के पीछे है। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मझावली मिल के बाहर हाईवे पर गन्ने की ट्रॉलियां खड़ी रहती हैं। इससे हाईवे पर वाहनों को गुजरने के लिए कम जगह बचती है। सिर्फ हाईवे की एक ही साइड से वाहन आते जाते रहते हैं। जिससे मिल के बाहर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed