फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider collided with a student riding a bicycle

Sambhal News: बाइक सवार ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collided with a student riding a bicycle
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं मार्ग पर गांव जगन्नाथपुर के पास इंटर कॉलेज के पास परीक्षा देकर घर लौट रही साइकिल सवार छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व छात्रा घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव गन्नाथपुर के पास इंटर कॉलेज से छात्रा उपासना उर्फ मोहिनी पुत्री यशपाल निवासी शाहपुर साइकिल से जा रही थी। तभी उधर से गुजर रहे बाइक सवार धर्मेंद्र निवासी काशीपुर थाना जुनवाई ने छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed