फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike-ridden farmer crushed by unknown vehicle, dies

बाइक सवार किसान को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bike-ridden farmer crushed by unknown vehicle, dies
धनारी (मुरादाबाद)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर धनारी बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन से कुचलने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मचखेड़ा निवासी भीकम सिंह कुशवाह (40) मंगलवार को धनारी थाने के गांव मनिहार नगला उर्फ भागनगर स्थित अपनी ननिहाल में एक गमी में शामिल होने गया था। अंतिम संस्कार में देरी होने पर किसान धनारी में अपने रिश्तेदार के घर रुकने के लिए जाने लगा। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार किसान डिवाइडर से टकराकर गिर गया। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक उसे कुचलकर भाग गया। किसान की मौके पर मौत हो गई। इससे बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सीएचसी बहजोई भिजवा दिया। जेब में मिले आधार से उसकी शिनाख्त की गई। मृतक के भाई भूपसिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र गंगवार ने बताया कि बाइक सवार डिवाइर से टकराने के बाद हाईवे पर गिर गया और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed