फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rally organized on the birth anniversary of Ahilyabai Holkar

Sambhal News: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली बाइक रैली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike rally organized on the birth anniversary of Ahilyabai Holkar
संभल। अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा के बैनर तले शनिवार को संभल जिले में विभिन्न स्थानों पर अहिल्याबाई होल्कर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर एक बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अहिल्याबाई द्वारा कराए गए कार्याें पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र के गांव गुमसानी स्थित पाल धर्मशाला से भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने भव्य बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सैंधरी, हरथला, टांडाकोठी, मतावली पट्टी जग्गू, ओबरी, रचैटा, चंदवार, मनोटा, गहरा, असमोली, मदाला फत्तेहपुर, सदीरनपुर, नाहरठेर होते हुए भोलेश्वर चौकी पहुंची। इसके बाद मुरादाबाद बाईपास होते हुए इस रैली का संभल-मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में समापन किया गया।
विज्ञापन

यहां युवा सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में संगीता पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने भारत भर में अनेक प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर मंदिरों का निर्माण किया। इनमें काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर प्रमुख हैं। उन्होंने नदियों पर घाटों और कुओं का निर्माण भी करवाया। भोजनशाला और प्याऊ खुलवाए। उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। अधिवक्ता पुष्पलता पाल ने कहा कि उन्होंने अपने राज्य में न्याय और सुशासन स्थापित किया। कृषि और व्यापार को बढ़ावा दिया, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। सड़कों, पुलों और अन्य सार्वजनिक भवनों का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष टीपी सिंह, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह, जयपाल सिंह, वीरेंद्र पाल, अमर सिंह, मास्टर रघुवर सिंह, बालकिशन पाल, चंद्रपाल सिंह, कामेंद्र सिंह, लेखराज पाल, गोकल पाल, सतेंद्र पाल, डॉ. मुन्ना लाल पाल, डॉ. मनोज पाल आदि रहे। अध्यक्षता मास्टर रघुवर सिंह ने की। संचालन धर्मवीर सिंह ने किया।0000


थरैसा जयसिंह में अहिल्याबाई होल्कर का बोर्ड लगा
संभल। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव थरैसा जयसिंह में अहिल्याबाई होल्कर का बोर्ड स्थापित किया गया। शनिवार को इसका अनावरण जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पाल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, सुखवीर सिंह, रामकुंवर सिंह, इंद्रजीत सिंह, रवि आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed