फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike and cycle collide, bike rider dies in Aligarh

Sambhal News: बाइक और साइकिल की टक्कर, बाइक सवार की अलीगढ़ में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bike and cycle collide, bike rider dies in Aligarh
गुन्नौर(संभल)। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर गांव जगन्नाथपुर के पास बाइक और साइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मनवीर (20) निवासी गांव न्यौरा की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार लखपत भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी लखपत जगन्नाथपुर गांव से दावत खाकर अपने गांव साइकिल से लौट रहे थे। जैसे ही, वह दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर गांव जगन्नाथपुर के बाहर साइकिल से पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे मनवीर की बाइक उनकी साइकिल से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद साइकिल सवार और बाइक सवार मनवीर निवासी गांव न्यौरा थाना रजपुरा और उसकी पत्नी लक्ष्मी व सास कविता घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर मौके पर आई एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी आई। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मनवीर और लखपत को हायर सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान मनवीर की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि अलीगढ़ में इलाज के दौरान घायल मनवीर की मौत हो गई है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed