फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhim Army chief stopped from going to Rampur, detained for three hours

Sambhal News: भीम आर्मी प्रमुख को रामपुर जाने से रोका, तीन घंटे किया नजरबंद

Thu, 29 Feb 2024 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 29 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army chief stopped from going to Rampur, detained for three hours
संभल। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने संभल से रामपुर जाने से रोक दिया। जिस पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। वह रामपुर बवाल में पुलिस की गोली से जान गंवाने वाले छात्र के परिवार से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें तीन घंटे तक नजरबंद रखने के बाद जाने दिया। जिसके बाद वह रामपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन

सपा सांसद डॉ. बर्क का निधन होने पर बुधवार भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उनके दफीने में शामिल होने संभल पहुंचे थे। वहां से उन्हें रामपुर बवाल में पुलिस की गोली से जान गंवाने वाले छात्र के परिवार से मिलने जाने का कार्यक्रम था। करीब साढ़े 11 बजे रामपुर के लिए निकलते ही चौधरी सराय में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया। उन्हें करीब तीन घंटे तक नजरबंद रखा गया। पुलिस ने उन्हें 2.30 बजे जाने दिया। संभल में चंद्रशेखर आजाद ने मीडियाकर्मियों से कहा कि अब उत्तर प्रदेश बदल गया है। संभल में हाथरस याद आ रहा है। रामपुर में कुछ गज जमीन के लिए दलित किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी है। कहा कि अब दलितों की हत्या के लिए अपराधियों की जरूरत नहीं है। पुलिस इस काम को अंजाम दे रही है। कहा कि सरकार दलितों की हत्या करना कब बंद करेगी। पुलिस ने रामपुर जाने से रोका है। पीड़ित परिवार से पुलिस-प्रशासन मिलने देना नहीं चाहता। हमारे समाज पर हजारों साल प्रतिबंध रहा। सरकार की तानाशाही है। अब हम अपने महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने चाहते हैं या धार्मिक स्थल बनाना चाहते हैं तो रोका जाता है। आगे कहा कि हम इस जुल्म को नहीं सहेंगे। रामपुर के पीड़ित परिवार से मिलना है और मिलकर ही रहूंगा। चाहे पुलिस मेरे ऊपर गोली चला दे।
विज्ञापन

पुलिस से हुई चंद्रशेखर आजाद की नोकझोक
चंद्रशेखर आजाद जब सांसद डॉ. बर्क के दफीने से चले तो असमोली सीओ व अन्य पुलिस कर्मियों की कार पीछा करने लगी। इस दौरान ओवरटेक करते हुए उनकी कार को रोका गया। चौधरी सराय में ओवरटेक करने को लेकर चंद्रशेखर आजाद की सीओ असमोली से नोकझोंक हुई। चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी गाड़ी पलट सकती थी। पुलिस ने गलत तरीके से उनकी गाड़ी को रोका। चौधरी सराय में बैरियर लगा दिए। यह तरीका ठीक नहीं है। वहीं गेस्ट हाउस के मुख्य गेट को भी बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया था। जिससे नजरबंदी के दौरान कोई गाड़ी बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे साथ
चंद्रशेखर आजाद के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां भी गेस्ट हाउस पहुंचे। जितने समय तक चंद्रशेखर नजर बंद रहे उतने समय तक सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को भी पुलिस ने नहीं जाने दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद आजाद समाज पार्टी के प्रमुख हैं और सपा से उनकी पार्टी का गठबंधन है। इस लिहाज से मिलने गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नजरबंद किया हुआ था। इसलिए वह भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed