फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu will protest against vigilance

Sambhal News: विजिलेंस के खिलाफ आंदोलन करेगी भाकियू

Sat, 07 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will protest against vigilance
संभल। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सेतुआ में बैठक की। इसमें विजिलेंस पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि विजिलेंस के खिलाफ आंदोलन किया जाए।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विजिलेंस के अधिकारी और कर्मचारी किसानों पर झूठे केस लगा रहे हैं। केस न लगाने के बदले सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। कई बार जिले के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब विजिलेंस के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। संवाद
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में खाद की समस्या है और छुट्टा पशुओं से निजात नहीं मिल रही है। शासन-प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों का शोषण बहुत हो चुका है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उदयवीर सिंह यादव, जबर सिंह यादव, मुकेश यादव, देशराज सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, गायत्री यादव, राजपाल सिंह मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता बुद्धु सिंह और संचालन राजू यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article