फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu Tikait demonstrated and handed over the memorandum at the Deputy District Magistrate's office

Sambhal News: भाकियू टिकैत ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait demonstrated and handed over the memorandum at the Deputy District Magistrate's office
संभल। बिजली कटौती, किसानों का शोषण समेत छह सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपने के बाद चेतावनी दी कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष गायत्री यादव ने कहा कि किसानों को नलकूप के लिए शेडयूल के हिसाब से बिजली दी जाए। बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण न हो। नारंगपुर में जेई द्वारा उतारे गए तारों को डलवाया जाए। इसके बाद किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

युवा किसान नेता मोहम्मद हासिम ने कहा है कि देश का अन्नदाता हमेशा मुसीबत में रहता है। मक्का की फसल को औने पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो सात अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना खिरनी फीडर पर शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में मोहम्मद हासिम, राजेश्वर, रामरहीम, विजय सिंह, धर्मवीर, नवाब सिंह, वीरपाल, मिथलेश, ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed