फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu Shankar submitted a memorandum demanding resolution of farmers' problems

Sambhal News: किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग पर भाकियू शंकर ने दिया ज्ञापन

Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Shankar submitted a memorandum demanding resolution of farmers' problems

विज्ञापन
बहजोई।
भारतीय किसान यूनियन, शंकर के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की तैयारी में हैं। शुक्रवार को पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे संगठन के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एडीएम न्यायिक सतीश कुमार कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। डीएम व एसपी को संबोधित ज्ञापन में पदाधिकारियों का कहना था कि जिले में प्रशासनिक स्तर पर शोषण व भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। अधिकतर अधिकारी मनमानी से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे किसानों की अनदेखी हो रही है। कैलादेवी बिजलीघर पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। थाना रजपुरा क्षेत्र में कुछ दरोगाओं की ओर से किसानों पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। इसके अलावा किसानों को धमकी जाती है। वहीं, तहसील संभल क्षेत्र में लेखपालों की ओर से किसानों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed