{"_id":"6849e135454bbb55d20daf74","slug":"bhakiyu-shankar-raised-the-problems-of-farmers-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123549-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू शंकर ने उठाईं किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू शंकर ने उठाईं किसानों की समस्याएं
Thu, 12 Jun 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। भाकियू (शंकर) ने बुधवार को मनोटा पुल पर संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं को लेकर जनजागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिलाध्यक्ष अहमद हसन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि जनजागरण कार्यक्रम पूरे जिले में 15 जून तक चलेगा। किसानों की समस्याएं चाहें वो वन विभाग से जुड़ी हुईं हो या फिर राजस्व विभाग सभी का समाधान कराया जाएगा। कहा कि अमरोहा के नौगांवा सादात इलाके में 7 जून को कुतुबपुर-हमीदपुर गांव में आदमखोर तेंदुए के हमले में कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान हमलावर तेंदुए की मौत हो गई, लेकिन जिला प्रशासन ने उन पीड़ित किसानों पर ही मुकदमें दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा। इसे भाकियू शंकर संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
यदि 14 जून तक सभी किसानों को बिना शर्त जेल से रिहा करते हुए उन पर लगे सभी मुकदमों को नहीं हटाया गया तो संगठन के द्वारा 16 जून को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ओमवीर यादव, बबीता रानी, अशोक चौधरी, जरीना बेगम, मंजू शर्मा, राकेश, जगत सिंह चौहान, डॉ.भाग सिंह, राहुल यादव, सतवीर सिंह, नवलवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, अंकित चौधरी आदि रहे। अध्यक्षता धर्मवीर सिंह ने की। संचालन सत्यवीर सिंह ने किया।