फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   beti ne nl chhuwa to pita pr jaanlewa hamla

बेटी ने नल छुआ तो पुजारी ने पिता पर किया जानलेवा हमला

Wed, 10 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 10 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
शिकायत करने पहुंचे उसके पिता को भाला मारकर घायल कर दिया। मामला जब कोतवाली पहुंचा तो पुलिस में खलबली मच गई। सीओ भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। संविधान विरोधी घटना से दलितों में भारी रोष है। वहीं, पुजारी ने भी किशोरी के पिता के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

गंगुर्रा का चरन सिंह अपनी बेटी सुधा (13) के साथ शनिवार की शाम खेत में खास काटने गया था।

प्यास लगी तो सुधा चंद कदमों की दूरी पर स्थित डूंडा बाबा के मंदिर पर लगे हैंडपंप से पानी पीने गई। आरोप है कि वहां के पुजारी पूरन सिंह व वहां मौजूद नत्थू सिंह यादव ने सुधा को पानी पीने से रोक दिया। सुधा ने यह बात अपने पिता चरन सिंह को बताई तो वह मंदिर पर गया और पुजारी से इस बात पर विरोध जताया। आरोप है कि पुजारी व नत्थू ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और मारापीटा। पुजारी ने उसे भाला मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


चरन सिंह घर लौट आया। रविवार की सुबह गुन्नौर कोतवाली पहुंचकर उसने घटना की तहरीर दी। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक सभाराज यादव ने बताया कि चरन सिंह की तहरीर पर पुजारी पूरन सिंह व नत्थू सिंह के खिलाफ मारपीट करने, दलित उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed