फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   B.Ed entrance exam: University will monitor with the help of AI

बीएड प्रवेश परीक्षा : एआई की मदद से विवि करेगा निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam: University will monitor with the help of AI
संभल। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा संभल जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसके लिए तैयारी पूरी की गई है। रविवार को दो पालियों में यह परीक्षा होगी। इस परीक्षा में एआई के माध्यम से बायोमेट्रिक अटेंडेंस अभ्यर्थियों की ली जानी है। विवि खुद इसकी निगरानी करेगा। सभी कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगाह बनी रहेगी। परीक्षार्थियों को सिर्फ वही सामग्री लेकर केंद्र में प्रवेश करने देना है, जो एडमिट कार्ड पर दर्ज है।
विज्ञापन

डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, इसके साथ ही केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट संभल सुधीर कुमार को नगर प्रभारी बनाया गया है। एमजीएम महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय और शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी। इसमें 1280 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके लिए गेट पर ही सघन चेकिंग की जाएगी। परीक्षार्थी अपने साथ दो प्रवेश पत्र लेकर आएंगे, जिसमें से एक प्रवेश पत्र उन्हें केंद्र पर जमा करना होगा। सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराए जाने का आदेश दिया गया है। एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य योगेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
तीनों सेंटरों पर यातायात व्यवस्था संभालेगी यातायात पुलिस
परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के वाहनों की व्यवस्था परीक्षा केंद्र के नजदीक रहेगी। यातायात पुलिस इसके लिए लगाई गई है। यातायात पुलिस प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि प्रत्येक सेंटर पर पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी। शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज सेंटर की पार्किंग पालिका के मैदान में रहेगी। एमजीएम और राजकीय कॉलेज की पार्किंग परिसर के अंदर रहेगी। ई-रिक्शा व अन्य वाहनों को दूसरे मार्गों से होकर भेजा जाएगा। जिससे जाम की स्थिति न बन सके।

-------------
नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। फ्लाइंग स्क्वॉड बनाई गई है। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी सेंटर में व्यवस्था चाकचौबंद कर है।
-श्यामा कुमार, डीआईओएस, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed