फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Be friendly with parents

माता-पिता के साथ रखे दोस्ताना व्यवहार : मोनालिसा जौहरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Be friendly with parents
संभल। घर में माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। उनके साथ सभी बातें शेयर करें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए घर से बाहर जाना जरूरी नहीं है। लक्ष्य बनाकर तैयारी करें, सफलता जरूर मिलेगी। यह बात उपजिलाधिकारी गुन्नौर मोनालिका जौहरी ने छात्र-छात्राओं से कहीं। उनके साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए और जीवन में सफल होने का मंत्र भी दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज में बुधवार को अपराजिता का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम मोनालिसा जौहरी मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा कि घर में बेटे व बेटी दोनों को बराबर समझकर परवरिश करनी चाहिए। अभी दूर दराज के कुछ गांवों में लड़कियों की शिक्षा की ओर कम ध्यान दिया जाता है। ऐसे में जहां भी, जब भी अवसर मिले, उसमें अपना शत प्रतिशत योगदान करें। अब जरूरी नहीं किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए घर से बाहर जाया जाए और कोचिंग इंस्टीट्यूट पर जाकर तैयारी करें। सब कुछ ऑनलाइन उपलब्ध है। बशर्ते आपका लक्ष्य निर्धारित हो। प्रतियोगिताओं के लिए किताबाें का लगातार अध्ययन करें। एक बार में समझ में न बाए, तो उसे बार-बार पढ़े। हतोत्साहित न हों। मोबाइल पर ऑनलाइन क्लाॅसिज में मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

घर ऐसा माहौल बनाएं, जहां आप और परिवार के अन्य सभी सदस्य एक दूसरे से अपनी बातें शेयर कर सकें। छात्राएं, युवतियों और महिलाओं को घर से बाहर निकलते समय कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कोई भी आपको परेशान करें या छेड़छाड़ करें, तो उसका विरोध करें। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ कॉलेज से लेकर प्रशासनिक के कार्यकाल तक के अनुभव शेयर किए और उनसे सीधे बातचीत की। इस मौके पर कॉलेज चेयरमैन अशोक यादव, वरिष्ठ महिला अधिवक्ता रंजना शर्मा, कॉलेज प्राचार्य एसबीएन श्रीवास्तव व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पीड़न का करें विरोध, हेल्प लाइन नंबर पर लें मदद
वरिष्ठ महिला अधिवक्ता रंजना शर्मा ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए शासन ने ट्रोल फ्री नंबर 1090, 112 जारी किए हैं। इसके अलावा थानों में महिला हेल्प डेस्क हैं, जहां आप शिकायत कर सकते हैं। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। हमें समाज में अपने आसपास होने वाले महिला अपराधों के खिलाफ भी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला अधिकार का लाभ लें, पर उनका दुरुपयोग न करें।
- मैं एमएड की छात्रा हूं। बाहर जाने में दिक्कत थी, अभी तक केवल शिक्षा के क्षेत्र में कॅरियर बनाने का सोचा था। लेकिन अमर उजाला के कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी से सीधे बातचीत के बाद मेरा हौसला बढ़ा है। साधनों का सही उपयोग करके घर रहकर भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। - अनुराधा अग्रवाल

- अधिकांशत: घर परिवार, पति-पत्नी में विवाद का कारण सिर्फ मोबाइल हैं। इस बात को जानते हुए भी समझते नहीं है। अपराजिता कार्यक्रम में अधिवक्ता ने उदाहरण के साथ यह बात समझाई। हम स्वयं आधे से अधिक विवादों को स्वत: खत्म कर सकते हैं। बशर्ते में हमें स्वयं थोड़ा सा प्रयास करने की जरूरत हैं। मैं अपने सहयोगियों से भी इस विषय पर बात करुंगी। -मधुर राठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article