फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   baval hua to 40 se hogi 2 karond ki wasuli

बवाल हुआ तो 40 लोगों से होगी दो करोड़ रुपये की वसूली

Tue, 07 Nov 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 07 Nov 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को गांव में मेला लगाने के लिए दुकानदार पहुंचने लगे लेकिन अभी तक पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के पक्ष में विवाद का अंदेशा खत्म नहीं हुआ है। इसे लेकर प्रशासन ने सतर्कता दिखाई है। उप जिलाधिकारी ने गांव के दोनों पक्षों के लोगों को 5-5 लाख रुपये के निजी मुचलकों से पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था को  खतरा पहुंचता है तो उससे 5 लाख रुपये जमा कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर गांव में शांति व्यवस्था भंग होती है और पाबंद किए गए चालीस लोग जिम्मेदार पाए जाते हैं तो इन सभी से पांच-पांच लाख रुपये जमा कराए जाएंगे। इन लोगों ने रुपये नहीं जमा किए तो भू-राजस्व की भांति  वसूली की जाएगी। वहीं प्रशासनिक  अधिकारी गांव में लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं।ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा सके।
विज्ञापन


यह है विवाद

ओबरी में 10 नवंबर को चेहल्लुम है। इसके बाद चार दिन तक उर्स चलता है। इस उर्स को परंपरागत तरीके से ग्राम पंचायत आयोजित करती है और कर्ताधर्ता प्रधान और पंचायत सचिव होते हैं। इस बार पूर्व और वर्तमान प्रधान के पक्ष में वर्चस्व की जंग के आसार बन रहे हैं। इससे सतर्क होकर सीओ तथा एसडीएम रविवार को गांव गए थे। गांव में दोनों पक्षों की बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि हमने साफ कहा है कि दोनों पक्ष आपस में विवाद को निबटा लें, अन्यथा की स्थिति में प्रशासन कार्रवाई करेगा। प्रशासन ने तय किया है कि मेला तो लगेगा लेकिन इसमें प्रधान और पूर्व प्रधान की दखलअंदाजी नहीं होगी, बल्कि सरकारी तंत्र अपनी देखरेख में मेला लगाने पर विचार करेगा। यदि इस तरह के प्रारूप में शांति व्यवस्था को खतरा हुआ तो अगला निर्णय लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed