फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Basketball: Academy of Modern Learning School Gunnaur's team became the winner

बास्केटबाल : अकेडमी ऑफ मॉडर्न लर्निंग स्कूल गुन्नौर की टीम बनी विजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Basketball: Academy of Modern Learning School Gunnaur's team became the winner
चंदौसी। जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला बास्केटबाल एसोसिएशन ने शुक्रवार को बालक वर्ग की जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शशि मदन पब्लिक स्कूल में किया। प्रतियोगिता में जिले की करीब दस टीमों ने भाग लिया। इसमें अकेडमी ऑफ मॉडर्न लर्निंग स्कूल गुन्नौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुरुआत स्कूल की डायरेक्टर अनुमेहा अतुल सिंह ने टॉस व बॉल उछालकर की। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर गुन्नौर की अकेडमी ऑफ मॉडर्न लर्निंग स्कूल की टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि संभल की सेंट मेरी पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका में मोहित चौधरी रहे। कार्यक्रम का संचालन रिंकू कुमार, चिराग राजपूत और अजय कुमार ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती, डॉ. अमोल कंचन, प्रधानाचार्य संजय राजन, पुनीत चौधरी, नदीम रजा, मयंक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed