फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Barricading of deep water in Ganga, bathing will be possible at designated ghat

Sambhal News: गंगा में गहरे जल की कराई बैरिकेडिंग, निर्धारित घाट पर कर सकेंगे स्नान

Sun, 10 Nov 2024 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Barricading of deep water in Ganga, bathing will be possible at designated ghat
रजपुरा। सिसौना डांडा गांव के जंगल में गंगा घाट पर लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। जिला पंचायत की ओर से मेले के मुख्य मार्ग, बाजार की सड़क, तंबू लगाए जा रहे हैं। मेले की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाएं जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से मेले को आठ सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

सिसौना डांडा कार्तिक मेला में शनिवार को गंगा घाट के किनारे बह रहे गहरे पानी पर बेरिकेडिंग कराकर चेतावनी बोर्ड लगाए गए। बेरिकेडिंग वाले एरिये में स्नान करने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, मेला परिसर में देश के प्रमुख मंदिरों के मॉडल तैयार हो गए। आने वाले श्रद्धालु मॉडल के रूप में मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। पूरा मेला सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला में पीएसी नागरिक और बाढ़ इकाई के टीम ने भी अपना डेरा जमा लिया है। स्नान घाट के नजदीक पुलिस चौकी की स्थापना कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। 13 अक्तूबर सुबह श्री हरि बाबा बांध धाम से झंडी पूजन के बाद मेला का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed