{"_id":"673a5819a5373cf166066584","slug":"banned-color-in-bundi-laddu-and-pea-starch-found-in-gram-flour-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-116539-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बूंदी के लडडू में प्रतिबंधित रंग और बेसन में मिला मटर का स्टार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बूंदी के लडडू में प्रतिबंधित रंग और बेसन में मिला मटर का स्टार्च
Mon, 18 Nov 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। जिले भर से अगस्त और सितंबर माह में लिए गए नमूनों में से प्रयोगशालाम में बेसन, बूंदी के लड्डू, तेल और दूध समेत दस खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल मिले। खाद्य पदार्थों में मिलावट व गुणवत्ता कम मिलने पर फेल हुए सेंपल के मामले में संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
सहायक आयुक्त, खाद्य संजय शर्मा ने बताया कि माह अगस्त व सितंबर माह में कैलादेवी के गांव रुदायन स्थित विजयपाल की दुकान से बेसन के लडडू व रिफाइंड ऑयल को सैंपल लिया था। जबकि धनारी के गांव गढ़ी बिचौला स्थित सलीम की मिठाई की दुकान से बूंदी के लडडू व बर्फी, चंदौसी के मोहल्ला फड़ियाई बाजार स्थित राजीव कुमार किराना की दुकान से खाद्य तेल, मोहल्ला गंगाधाम कॉलोनी स्थित अभिषेक अग्रवाल की किराना की दुकान से वनस्पति, मोहल्ला हनुमान गढ़ी स्थित दीपांशु वार्ष्णेय की दुकान से आइसक्रीम, थाना नखासा के केशोपुर भंडी स्थित दुर्गेश की दुकान से बेसन, थाना असमोली के गांव सफातनगर निवासी दूधिया से दूध तथा थाना संभल के मोहल्ला कोट वेस्ट स्थित फहद एंटरप्राइजेज से आइसक्रीम का सैंपल लिया गया था। बताया कि बूंदी के लडडू में प्रतिबंधित रंग, बेसन में मटर का स्टॉर्च, बेसन के लडडू व वनस्पति की गुणवत्ता खराब मिली। साथ आइसक्रीम, बर्फी व दूध में फैट कम मिली। वहीं, खाद्य तेल के पैक पर कंपनी का नाम नहीं था।
कोट
प्रयोगशाला में जांच के बाद फेल मिले खाद्य पदार्थों के मामले में संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। -संजय शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य, जिला संभल