फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Banke Bihari temple was measured, renovation will be done

Sambhal News: बांके बिहारी मंदिर की पैमाइश हुई, होगा जीर्णोद्धार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Banke Bihari temple was measured, renovation will be done
चंदौसी (संभल)। मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मण गंज में मिले बांके बिहारी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंगलवार को जमीन की पैमाइश कराई गई। मंदिर की भूमि पर फैला अतिक्रमण हटाया जाएगा और इसके बाद जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया जाएगा। डीएम के आदेश के बाद तहसीलदार ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पैमाइश कराई है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला लक्ष्मण गंज में 17 दिसंबर को खाली पड़ी जमीन पर खंडहरनुमा 150 साल पुराना बांकेबिहारी मंदिर मिला था। इसके बाद शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सनातन सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बांके बिहारी मंदिर के जीर्णोद्धार और मंदिर के पास ही एक गली में खाली पड़े प्लाॅट में बावड़ी होने का दावा करते हुए डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थनापत्र दिया था। डीएम के आदेश पर उसी दिन बावड़ी की तलाश में खोदाई शुरू कर दी गई। चार दिन से खोदाई का कार्य किया जा रहा है और बावड़ी अपने अस्तित्व में आने लगी है।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार की शाम तहसीलदार धीरेंद्र सिंह, लेखपाल दानवीर सिंह और टीम के साथ मोहल्ला लक्ष्मण गंज पहुंचे और बांके बिहारी मंदिर की भूमि की पैमाइश की। पैमाइश में भूमि पर अवैध रूप से निर्माण पाया गया है। पैमाइश के बाद टीम वापस लौट गई।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed