फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bank staf and police man is corona positive in sambhal

स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक और कोतवाली का मुंशी संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
bank staf and police man is corona positive in sambhal
संभल। नगर की स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक और कोतवाली के मुंशी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे बैंक कर्मचारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कोतवाली पहले से ही हॉट स्पॉट सील क्षेत्र में चल रही है। अफसरों की मनमानी इस कदर हावी रही कि कोरोना काल में नियमों का पालन नहीं किया गया। जबकि इस मनमानी से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ा और अब पुलिसकर्मी में संक्रमण की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक में संक्रमण की पुष्टि हुई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में रहे लोगों को चिह्नित किया। इसके बाद स्टाफ के 13 लोग व अन्य संपर्क वाले तीन लोग क्वारंटीन किए गए। इन सभी की जांच के लिए नमूने लिए हैं। शाखा प्रबंधक के संक्रमित होने की सूचना के बाद से हड़कंप मचा रहा। वहीं दूसरी ओर कोतवाली के मुंशी ने रैंडम सैंपलिंग कराई थी।
विज्ञापन

संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 18 पुलिस कर्मियों की जांच के लिए नमूने लिए हैं। इसके अलावा और लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। जिससे उनकी भी जांच कराई जा सके। कोतवाली मुंशी के संक्रमित होने की सूचना के बाद थाना पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य आने जाने वाले लोगों में खलबली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed