फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bank prabandh ne diya dhakka, road jaam

बैंक प्रबंधक ने दिव्यांग को दिया धक्का, रोडजाम

Fri, 09 Dec 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 09 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बहजोई इस्लामनगर मार्ग स्थित ग्राम मऊ कठेर की प्रथमा बैंक शाखा पर गुरुवार की सुबह से रकम की जमा व निकासी के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। मऊ कठैर निवासी दिव्यांग भी बैंक से रुपये निकालने सुबह 10.30 बजे पहुंचा। ज्ञान सिंह का आरोप है कि जब वह बैंक में रुपये निकालने के लिए फार्म लेने पहुंचा तो बैंक प्रबंधक ने उसके साथ अभद्रता की और उसके धक्का मुक्की की।
विज्ञापन

जिससे आक्रोशित ज्ञानसिंह ने बहजोई- इस्लामनगर मार्ग पर बैंक के सामने लेट गया और उसने आवागमन ठप कर दिया। कुछ देर के लिए वहां जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और ज्ञान सिंह को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जबकि प्रथमा बैंक प्रबंधक देवेंद्र कुमार का कहना है कि ज्ञान सिंह तीन दिन से लगातार बैंक आकर रुपये निकाल रहा था। इस लिए उससे निकालने के लिए मना किया था। उसके द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। ज्ञान सिंह के रुपये बैंक से निकाल दिए गए है।
विज्ञापन


प्रथमा बैंक गार्ड ने महिलाओं से की अभद्रता
चंदौसी। कुढफ़तेहगढ के प्रथमा बैंक के गार्ड पर रुपये निकालने आई महिलाओं ने अभद्रता का आरोप लगाया है। गार्ड ने महिलाओं के आरोपों को निराधार बताया है। प्रथमा बैंक कुढ़ फतेहगढ़ में बैंक खुलने से पहले महिलाओं की रुपये निकालने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। बैंक खुलते ही महिलाओं ने हंगामा शुरु कर दिया। बैंक में करेंसी न होने के कारण कर्मचारियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथमा बैंक बिलारी से करीब एक लाख की करेंसी मंगाई गई। इसके बाद रुपये लेने के लिए महिलाओं में धक्का मुक्की होने लगी। यही नहीं महिलाओं ने गार्ड के चैनल खोलने पर बैंक  के अंदर घुसने का प्रयास किया। जिस पर गार्ड ने महिलाओं को हटाने का प्रयास किया। जिस पर महिलाएं भड़क गई। जबकि बैंक के गार्ड अमर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed