{"_id":"5fe24e038ebc3e3e731c35d9","slug":"badaun-mp-reached-in-sambhal-village-chandausi-news-mbd3735647183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/धनारी/गुन्नौर। गुन्नौर तहसील के कस्बा बबराला स्थित यारा वेरा फर्टिलाइजर में बदायूं सांसद डा. संघमित्रा मौर्य ने गुन्नौर विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया।
सांसद ने कहा कि कुछ समय बाद ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। इन दिनों ग्राम पंचायतों में वोट बढ़वाने का काम चल रहा। उसमें वोट उनके बढ़ाए जाएं जो वास्तविक निवासी हैं। उन्हीं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
ग्रामीणों ने बबराला और गवां विद्युत केंद्रों पर तैनात बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायतें कीं। बिजली बिल के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाया। सांसद ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर गुन्नौर के गांव चिरवारा में चौपाल आयोजित की गई। इसमें सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। गांव कादराबाद में सांसद निधि से बनाई गई सड़क की इंटरलॉकिंग का उद्घाटन किया। गांव सिरसा में आंबेडकर प्रतिमा पर माला अर्पण की। गांव खलीलपुर से दिनौरा जाने वाले मार्ग का सांसद और गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री कुमोद वार्ष्णेय, सांसद प्रतिनिधि सुधीर मल्होत्रा, दिव्य प्रकाश प्रमुख जुनावई, चेयरमैन गवा अखिलेश अग्रवाल, विनय वार्ष्णेय, दानवीर कुशवाहा, जूलियस सीजर ,महेंद्र सिंह यादव, दिनेश पासी, नारायण शर्मा, धर्मवीर, शिखर गोयल, जुगेंद्र सिंह, महेशपाल, ओमपाल, संजय शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।