{"_id":"631dcb0c63019d12d52db6fd","slug":"ba-student-dies-three-people-injured-due-to-earthen-mold-collapse-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: मिट्टी खोदते समय ढांंग गिरने से बीए की छात्रा की मौत, हादसे में किशोर समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: मिट्टी खोदते समय ढांंग गिरने से बीए की छात्रा की मौत, हादसे में किशोर समेत तीन लोग घायल
Sun, 11 Sep 2022 05:18 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन (संभल)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 11 Sep 2022 05:18 PM IST
सार
ढांग गिरने से 21 वर्षीय युवती रिंकी की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में युवती के साथ मिट्टी खोदने गए किशोर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मिट्टी की गिरी ढांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के गांव भामोरी पट्टी में रविवार दोपहर तीन बजे के करीब खेत में गड्ढे से मिट्टी खोदते समय ढांग गिर गई। इसमें 21 वर्षीय युवती रिंकी की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में युवती के साथ मिट्टी खोदने गए किशोर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
रिंकी के परिजनों ने बताया की घर में मिट्टी से कुछ काम किया जाना था। इसलिए वह तीन अन्य लोगों के साथ गांव के बाहर स्थित एक खेत के गड्ढों से मिट्टी लेने गई थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया की रिंकी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। हादसे की जानकारी कैलादेवी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी है। एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने बताया की हादसे की जांच कराई जाएगी। यह गड्ढा क्यों बनाया गया है और इसकी मिट्टी कहां गई है। इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन