फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Avoid fear and temptation, Perform your duties fearlessly, Premanand Maharaj suggestion to Sambhal DM

UP: भय और प्रलोभन से बचिए... निर्भीक व निष्पक्ष होकर दायित्व निभाएं, प्रेमानंद महाराज का संभल डीएम को सुझाव

Mon, 20 Jan 2025 08:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 08:52 PM IST
सार

संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। महाराज ने उन्हें गीता के उपदेशों के माध्यम से कर्तव्य निर्वहन का मंत्र दिया। महाराज ने उन्हें भय और प्रलोभन से बचते हुए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी। 

विज्ञापन
Avoid fear and temptation, Perform your duties fearlessly, Premanand Maharaj suggestion to Sambhal DM
संभल डीएम राजेंद्र पैंसिया वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संभल हिंसा के बाद से चर्चा में आए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संत प्रेमानंद महाराज ने डीएम को कर्तव्य और धर्म का महत्व समझाते हुए गीता के उपदेश का उदाहरण दिया।

विज्ञापन


संत प्रेमानंद महाराज ने जिलाधिकारी पैंसिया से कहा कि भगवान की कृपा से सेवा का अवसर मिलता है। इसे पूर्ण लगन और निष्ठा से निभाना चाहिए। उन्होंने डीएम को भय और प्रलोभन से बचते हुए निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने दायित्व निभाने का सुझाव दिया। महाराज ने कहा, "भगवान ने गीता में अर्जुन को कर्तव्य निभाने का महत्व समझाया था।
विज्ञापन


धर्मयुद्ध में भाग लेना ही अर्जुन का कर्तव्य था, और उसी तरह अपने अधिकार के अनुसार राष्ट्र की सेवा करना आपका कर्तव्य है। प्रेमानंद महाराज ने डीएम से नशे के संबंध में सवाल किया, जिस पर डीएम ने बताया कि वह चाय तक नहीं पीते। उन्होंने यह भी साझा किया कि उनके घर में प्रतिदिन डेढ़ घंटे गीता पाठ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज ने इसे सराहनीय बताते हुए कहा कि जीवन में भगवान का स्मरण और सेवा का भाव रखना आवश्यक है। संभल में पुराने मंदिरों की खोजबीन और दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चलते जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया पहले ही सुर्खियों में हैं।


अब वृंदावन में उनकी यह मुलाकात भी चर्चा का विषय बन गई है। महाराज ने उन्हें सलाह दी कि अपने कार्य में त्रुटि न होने दें और इसे भगवान की आराधना मानकर निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed