{"_id":"687410c8709a9fd718042049","slug":"aunt-dies-in-road-accident-nephew-critical-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121481-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में बुआ की मौत, भतीजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में बुआ की मौत, भतीजा गंभीर
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर रविवार शाम सात बजे करीब गांव सेंजना मुस्लिम पर बाइक और टाटा मैजिक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार बुआ भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने पानदेई (48) को मृत घोषित कर दिया जबकि भतीजे दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी दिनेश पुत्र सरदार सिंह अपनी बुआ पानदेई पत्नी जालिम सिंह को उनके घर से बुला कर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर से बाइक अपने गांव जा रहा था। सोमवार को पानदेई के भतीजे कुंवरसेन के बेटे का मुंडन संस्कार है। शाम सात बजे के करीब गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव सेंजना मुस्लिम के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बुआ भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।,
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने पानदेई को मृत घोषित कर दिया और उसके भतीजे दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मृतका के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो-रो पर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि टाटा मैजिक गाड़ी को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।