फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attempted murderous attack on former Pradhan, report filed on four

Sambhal News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले की कोशिश, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Attempted murderous attack on former Pradhan, report filed on four
असमोली। थाना क्षेत्र के सैदनगली मनोटा मार्ग पर रविवार की रात्रि अज्ञात बदमाशों ने दबोई खुर्द के पूर्व प्रधान को घेर लिया। उनके साथ मारपीट की गई। अन्य बाहनों के आता देख हमलावर भाग गए। किसी तरह वहां से भागकर पूर्व प्रधान ने अपनी जान बचाई। अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दबोई खुर्द निवासी पूर्व प्रधान यासीन पुत्र सदीक रविवार रात लगभग 10.20 बजे मनोटा पुल से अपने घर वापस बाइक से लौट रहे थे। आरोप है कि मनोटा पुल से लगभग 200 मीटर ही चले तो रास्तें में दो व्यक्ति रस्सी फैलाए खड़े थे। उन्हें देख पूर्व प्रधान ने जैसे ही अपनी बाइक पीछे वापिस करनी चाही तो खंदक में से दो युवक आए और पकड़ लिया। इसके बाद पूर्व प्रधान की पिटाई की।
विज्ञापन

इस बीच एक कार की लाइट दिखाई दी तो हमलावर डर के कारण भाग निकले। किसी तरह वह घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed