फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attempt to rape a girl student returning home after studying tuition

ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a girl student returning home after studying tuition
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा का रास्ता रोककर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। युवक छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर पहुंचने पर छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनकी नाबालिग बेटी रजपुरा स्थित एक विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा है। 12 अगस्त की सुबह रजपुरा से ट्यूशन पढ़कर गांव लौट रही थीं। इसी दौरान गांव का ही एक युवक आया और रास्ता रोक लिया। छेड़खानी करते हुए उसे गन्ने के खेत मे खींच ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह युवक भागते हुए जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। छात्रा ने घर पहुंच पर घटना की जानकारी दी। पीड़ित छात्रा की मां ने रविवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed