{"_id":"6112d5d28ebc3e78ec3050d7","slug":"attempt-to-rape-a-four-year-old-girl-on-the-pretext-of-getting-ice-cream-chandausi-news-mbd398859549","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईक्रीम दिलाने के बहाने लेकर चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईक्रीम दिलाने के बहाने लेकर चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। नगर के एक मोहल्ले में मंगलवार रात आइसक्रीम लेने निकली चार साल की बच्ची को बरगलाकर युवक अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शक होने पर पीछा करते लोग मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़कर पीटा तथा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है।
वाकया रात करीब साढ़े नौ बजे का है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि घर के पास ही ठेले पर फास्टफूड बेचने वाले शख्स की चार की बेटी उसके पास थी। बच्ची ने आइसक्रीम खाने की इच्छा जताई तो पिता ने कुछ दूर खड़े दूसरे ठेले से आइसक्रीम लाने के लिए भेज दिया। बच्ची के पिता के ठेले से कुछ दूर होते ही मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले विवाहित युवक बाइक से उसके पास पहुंचा। पूछने पर बच्ची ने आइसक्रीम खरीदने की बात कही तो वह उसे आइसक्रीम दिलाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया।
कुछ लोगों ने ऐसा देख लिया और शक होने पर उसके पिता को सूचना दी। इसके बाद मोहल्ले के लोग और परिजनों ने बाइक का पीछा किया और उसे मरघट के पास बच्ची के साथ गलत हरकतें करते पकड़ लिया। आरोपी को लोग कोतवाली लेकर आए और पुलिस को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसका इरादा बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का था। समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोग तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।