फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Atal ji gave a new direction to Indian politics: Bhishma Sharma

भारतीय राजनीति को अटल जी ने दी थी नई दिशा : भीष्म शर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Atal ji gave a new direction to Indian politics: Bhishma Sharma
संभल। अटल जन्म शताब्दी समारोह के तहत गांव कुरकावली में मंगलवार को असमोली विधानसभा क्षेत्र का अटल स्मृति सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा मुरादाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की।
विज्ञापन

कहा कि उन्होंने राजनीति में त्वरित लोकप्रियता और तात्कालिक लाभ की परवाह किए बिना खरीद फरोख्त से सरकार बनाने से साफ इन्कार किया था। क्योंकि उनका मानना था कि लोकतंत्र में सत्ता टिकाऊ तभी होती है, जब उसकी जड़े संगठन से जुड़ी होती हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि अटल जी ने अमेरिका की धमकी के बावजूद भारत में परमाणु परीक्षण कराया और भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। इसके बाद कवियों ने पाठ किया। इसमें मुरादाबाद से आए ओजकवि ईशांत शर्मा ईशू ने पढ़ा-कर्मयोगी आदर्श अटल, युग के वे निर्माता थे, आत्मविश्वास के गौरव थे वे, भारत के भाग्य विधाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ ने सुनाया- विश्व पटल पर मां हिन्दी का मान अटल, जीते जी देश प्रेम की मिसाल अटल। कवि हृदय अटल विहारी वाजपेयी को युगपुरुष बताते हुए कवि अतुल कुमार शर्मा ने सुनाया-शब्दों के पुरोधा तुमको, करते हम शत-शत नमन। वाणी बुद्धि के साधक तुमसे, था गुलजार यह चमन। अध्यक्षता लोकतंत्र रक्षक सेनानी महीपाल सिंह ने की। संचालन पूर्व जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।

इस दौरान जयप्रकाश प्रजापति, योगेंद्र त्यागी, अवधेश प्रताप सिंह राघव, विक्रांत ठाकुर, जयपाल सिंह, डॉ. मनोज पाल, नकुल चौधरी, हरिओम शर्मा, विपिन राघव, रोहित पवार, रोबिन चौधरी, अशोक बाजवा, जुगल किशोर यादव, पंकज गुप्ता, सोनू चाहल, अखिलेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed