फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Atal Bihari Vajpayee stood in favor of Palestine, Modi went with Israel: Javed Ali Khan

अटल बिहारी वाजपेयी फलस्तीन के हक में खड़े रहे, मोदी इस्राइल के साथ चले गए : जावेद अली खां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee stood in favor of Palestine, Modi went with Israel: Javed Ali Khan
संभल। सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली खां ने कहा है कि पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। भाजपा की इन सभी राज्यों में हार होगी। आगे कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी फिलिस्तीन के हक में खड़े रहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश नीति बदल दी और इस्राइल के साथ चले गए।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि थी। संभल में तमाम सपा के दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान राज्यसभा सांसद जावेद अली खां ने मीडिया से बातचीत की। कहा कि इंडिया गठबंधन की देश में लहर है। भाजपा सत्ता से बाहर होगी। आगे कहा कि पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं। सभी में भाजपा की हार तय है। भाजपा के अंदर आपसी विवाद हैं। इस पार्टी से जनता परेशान है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि एआईएमआईएम और बसपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। ईडी की चल रही कार्रवाई के सवाल पर सांसद ने जवाब दिया कि ईडी, सीबीआई और आईटी (आयकर विभाग) भाजपा की विंग हैं। इनकी कार्रवाई से कुछ निकलने वाला नहीं है। फिलिस्तीन के समर्थन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र उतरे हैं। इस सवाल पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि भारत पारंपरिक रूप से फलस्तीन का समर्थक है। महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी फलस्तीन के हक में खड़े हुआ करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी नीति में बदलाव किया है। न जाने क्यों वे इस्राइल के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed