फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   asmoli will make tahsil in sambhal

जिले की असमोली विधान सभा को नई तहसील का दर्जा दिए जाने के लिए आख्या मांगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
asmoli will make tahsil in sambhal
संभल। जिले की असमोली विधानसभा क्षेत्र को नई तहसील का दर्जा दिए जाने के संबंध में उठे सवाल पर शासन ने मंडल और जिला प्रशासन से आख्या मांगी है। इसमें आख्या मांगी गई है कि क्या असमोली विधानसभा क्षेत्र को संभल की नई तहसील बनाया जा सकता है या नहीं। यदि बनाया जा सकता है तो आख्या रिपोर्ट ईमेल करें। राजस्व परिषद के अध्यक्ष की ओर से विशेष सचिव सुशील कुमार झा ने मंगलवार को मुरादाबाद मंडल के आयुक्त और संभल जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से असमोली को नई तहसील बनाए जाने के संबंध में आख्या मांगी है।
विज्ञापन

आपको बताते चलें कि इससे पहले भी राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने संभल के जिलाधिकारी और मुरादाबाद मंडल के आयुक्त से असमोली को तहसील बनाने के संबंध में स्पष्ट आख्या मांगी थी। इस आख्या को देने के लिए राजस्व विभाग आकलन करा रहा है। वहीं दूसरी ओर असमोली विधानसभा क्षेत्र को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग काफी समय से ग्रामीण कर रहे हैं। जिससे क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन

दरअसल असमोली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संभल तहसील कार्य कराने के लिए आना पड़ता है। दुश्वारी यह है कि असमोली क्षेत्र से संभल की दूरी काफी है। प्रशासनिक कार्यों को कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं विकास की रफ्तार भी थमी हुई है। यदि तहसील का दर्जा मिल जाए तो क्षेत्र का विकास हो जाएगा। जिसमें लोगों को सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed