फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Arvind Arora became the state vice president of the Chamber of Commerce

Sambhal News: अरविंद अरोरा बने व्यापार मंडल के प्रांत उपाध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Arvind Arora became the state vice president of the Chamber of Commerce
संभल। गाजियाबाद में आयोजित हुए व्यापारी सम्मेलन में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग द्वारा प्रांत स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने के लिए नियुक्तियां की गईं। इसमें प्रांत उपाध्यक्ष के पद पर संभल के मेंथा निर्यातक अरविंद अरोरा, प्रांतीय संगठन मंत्री के पद पर संभल के मार्बल व्यापारी अनंत अग्रवाल को मनोनीत किया।सम्मेलन में संभल जिले की कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें जिला चेयरमैन सत्यप्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरिओम गंभीर, जिला महामंत्री राज कुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष अवधेश वार्ष्णेय, नगर महामंत्री अभिषेक चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष रामकिशन ठकराल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उर्फ चिंकू बनाए गए। इन सभी को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने व्यापारी वर्ग के कल्याण, सामाजिक समरसता तथा संगठन विस्तार हेतु निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed