फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ARTO office will be built in Kisauli

Sambhal News: किसौली में बनेगा एआरटीओ कार्यालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
ARTO office will be built in Kisauli
संभल। संभल-बहजोई मार्ग किनारे गांव किसौली में एआरटीओ कार्यालय के भवन निर्माण के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। कुल 10.86 करोड़ रुपये से यह बनकर तैयार होगा। यह जिला स्तरीय कार्यालय केंद्र बिंदु में बनने से संभल, चंदौसी और गुन्नौर के लोगों के लिए आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

संभल जिला बने करीब 14 साल हो चुके हैं। तब से जिले का एआरटीओ कार्यालय संभल तहसील के परिसर में चल रहा है। अब इसके लिए संभल-बहजोई किनारे गांव किसौली में भूमि मिली तो यहां कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए वित्त विभाग के पास भेजा गया था। वित्त विभाग ने प्रोजेक्ट के लिए सहमति दे दी। पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये धनराशि भी स्वीकृत की है। निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेस (उत्तर प्रदेश जल निगम) कार्यदायी संस्था तय है। इस परियोजना की कुल लागत 10.86 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

एआरटीओ डॉ.पीके सरोज का कहना है कि विभाग के पास खुद का कार्यालय होने से लोगों को सहूलियत होगी। यहां वाहनों का पंजीकरण, हस्तांतरण सहित 26 जनहित गारंटी सुविधाओं की उपलब्धता रहेगी। वहीं, इसी भवन में सारथी कार्यालय बनेगा, जहां ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन डॉ.पीके सरोज ने बताया कि शासन के वित्त विभाग ने धन की स्वीकृति दे दी है। शीघ्र ही, टेंडर कराकर एआरटीओ के भवन का निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed