फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   artificial jwellarry,sambhal

एक्सपो मार्ट में चमकेगी सरायतरीन की आर्टिफिशियल ज्वैलरी 

Sat, 09 Jul 2016 01:26 AM IST
राकेश कुमार /अमर उजाला संभल
राकेश कुमार /अमर उजाला संभल Updated Sat, 09 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
artificial jwellarry,sambhal
संभल के सरायतरीन में बनने वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी। - फोटो : amar ujala
ग्रेटर नोएडा में लगने वाले इंडियन फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज शो में सरायतरीन की आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी चमकेगी। यहां के निर्यातक अपने उत्पादों की 5000 से अधिक नई डिजाइन के साथ भागीदारी करेंगे। निर्यातकों को यहां अच्छे आर्डर मिलने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में हस्त शिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की ओर 21 से 23 जुलाई तक इंडियन फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज शो आयोजित किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर के 50 देशों के लोग अपने यहां तैयार आर्टिफिशियर ज्वैलरी का प्रदर्शन करेंगे। सरायतरीन के निर्यातक भी अपने उत्पादों के स्टाल लगाएंगे।
विज्ञापन


इसमें दुनिया भर से 400 से अधिक बॉयर्स के आने का अनुमान है, जो एक्सपो मार्ट में फैशन ज्वैलरी को परखेंगे। सरायतरीन के दो निर्यातक अपने पांच हजार से अधिक नए और कुल दस हजार आइटम का यहां प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी होंगे आकर्षण
संभल। फैशन ज्वैलरी में इस बार जिले में नए प्रयोग किए गए हैं। मेटल बेस पर कपड़ा बनाने वाला धागा लगाने के बाद मोती सजाकर तैयार की गई चूड़ियां और कड़े भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। प्रिंटेड रेजन (केमिकल कंपोनेंट से तैयार) ज्वैलरी के तमाम नए डिजाइन भी सामने आएंगे। गुजरात से लेकर मुंबई तक के आर्टिफिशियल ज्वैलरी निर्माता इस प्रदर्शनी में भागीदार बनेंगे।
संभल की ज्वैलरी मॉडल की बढ़ाएगी खूबसूरती
संभल। फैशन ज्वैलरी शो में कई मॉडल संभल की ज्वैलरी से अपनी खूबसूरती का रैंप पर जलवा बिखेरती नजर आएंगी। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने इसके लिए मॉडल को भी आमंत्रित किया है। तीन दिन तक मॉडल इस ज्वैलरी की नुमाइश करेंगी। 

मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इंडियन फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज शो में यूरोप और अमेरिका से कई बड़े खरीदार आएंगे। हमें नए आर्डर मिलने की पूरी उम्मीद है। 

-कमल कौशल वार्ष्णेय, निर्यातक।
मैं हर बार की तरह इस बार भी फैशन ज्वैलरी शो में भागीदारी करूंगा। मैंने इसके लिए 2500 से अधिक नए डिजाइन तैयार कराए हैं। उम्मीद है कि विदेशी बॉयर्स को नए डिजाइन आकर्षित कर पाएंगे।
- सुहेल परवेज, निर्यातक।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed