फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   arrested

मुठभेड़ के बाद अपहरण करने के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 07 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
असमोली थाना पुलिस ने शनिवार को सायं मुठभेड़ के बाद अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से युवक व फिरौती के एक लाख रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने 30 जनवरी को अपहरण की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन



क्षेत्र के शाहपुर डसर गांव निवासी हाजी मतीन का 17 वर्षीय पुत्र जावेद 30 जनवरी को गांव के बाहर सड़क पर खड़ा था। अचानक वह गायब हो गया था। घर नहीं लौटने पर उसके परिवार वालों ने तलाशी की लेकिन जावेद का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। अपहरण करने वाले आरोपियों ने फोन करके जावेद के परिवार वालों से एक लाख रुपये फिरौती मांग गई।
विज्ञापन



जावेद के परिवार वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण करने वाले आरोपियों ने जावेद के परिवार वालों से शनिवार को रतूपुरा गांव के पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल पर रुपये पहुंचाने की बात कही। जावेद के परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शनिवार को रुपये लेने आए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनके पास से जावेद व फिरौती के एक लाख रुपये बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कांठ थाने के देहरी जुम्मा गांव निवासी विकास उर्फ दयाराम तथा चाउपुरा गांव निवासी असलम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed