{"_id":"612009118ebc3e7a1d779b3c","slug":"arogya-mitra-s-teams-will-be-formed-to-protect-against-corona-epidemic-sambhal-news-mbd3998906177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाई जाएंगी आरोग्य मित्र की टोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाई जाएंगी आरोग्य मित्र की टोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार से संबंधित सभी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें वक्तओं ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम चार सत्रों में संपन्न हुआ।
प्रथम सत्र में डा. अरविंद गुप्ता ने कोरोना के लक्षण एवं उसके रोकथाम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी बताया। दूसरेे सत्र में सामान्य घरेलू नुस्खे व अन्य बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से खुद को व अपने परिवार को बचाने के लिए सतर्कता बरतनी होगी। कहा कि संघ पूरे देश में एक व्यापक अभियान चला रहा है।
इसमें आरोग्य मित्र योजना से देश भर में लगभग 50 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करके कोरोना से बचने के उपाय बताए जाएंगे। इसके लिए गांव-गांव व मोहल्ले में जाकर आरोग्य मित्र टोली बनाई जाएगी। जो कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करेगी। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजेश, विभाग संघचालक अरविंद अरोड़ा, चंद्रकेश, अमित, राहुल दीक्षित, केके यादव, मनोज, लक्षित सिंघल, अमन रस्तौगी, आदि मौजूद रहे। संवाद