फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   aquished shoot tob bjp leader son

चुनावी रंजिश में सपाइयों ने भाजपा नेता के बेटे को गोली मारी

Sun, 09 Apr 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 09 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
aquished shoot tob bjp leader son
डेमो प‌िक
चुनावी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में समाजवादी पार्टी से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भाजपा कार्यकर्ता को गंभीर अवस्था में दिल्ली रेफर किया गया है। घटना के बाद सीओ गुन्नौर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


गुन्नौर थाना के दबथरा श्याम गांव के भाजपा नेता राजेश यादव और ग्राम प्रधान निशा कुमारी व उनके शिक्षक पति सपा नेता उमेश कुमार यादव के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। पिछले दिनों जिला पंचायत के चुनाव में मतदान के दिन भी दोनों पक्षों में पथराव व फायरिंग हो गई थी, जिसमें भाजपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, कई अन्य विवाद भी दोनों पक्षों में हुए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी रंजिश के तहत शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पांच लोग भाजपा नेता राजेश यादव के घर में घुस आए और उनके पुत्र भुवनेश यादव (25) को पकड़ लिया। बाहर खींचकर ले गए और गोली मार दी। भुवनेश यादव के पेट और कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल को सीएचसी ले जाया गया। वहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। घायल पक्ष के राजपाल सिंह की तहरीर में ग्राम प्रधान निशा कुमारी के पति शिक्षक उमेश कुमार, चैतन्य कुमार एवं गेहट गांव के ब्रहम्लेश यादव सहित पांच लोगों पर मारपीट व गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया गया है।


इनके खिलाफ बलवा और जानलेवा हमला करने की धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल कोे संभल जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद मुरादाबाद के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बाद में उसे गंभीर अवस्था में दिल्ली रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed