फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   apne hi gade me sp ka supda shaf

अपने ही गढ़ में सपा का सूपड़ा साफ

Sat, 02 Dec 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 02 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
जिले की तीन नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में हुए चुनाव की गणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें सपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुला। संभल में निर्दलीय उम्मीदवार आरिफा शकील के निशान पहिये ने सबको टक्कर देकर जीत हासिल की। संभल के साथ ही नरौली और बबराला में निर्दलीय उम्मीदवार जीत गए। तीन सीटों पर बसपा के हाथी ने सबको रौंद दिया। चंदौसी और गवां में भाजपा का कमल खिल गया।
विज्ञापन


संभल नगर पालिका के दिलचस्प मुकाबले में निर्दलीय आरिफा शकील 23034 मत पाकर निकटतम निर्दलीय उम्मीदवार फरहाना यासीन को 1882 मतों से पराजित किया। फरहाना यासीन को 21152 मत मिले। यहां कौसर अहमद के परिवार से सीट छीन कर वह चेयरमैन बन गईं। बहजोई से बसपा के रमेश बादशाह को 8404 मत मिले।
विज्ञापन


भाजपा के राजेश शंकर राजू ने 7696 मत पाए। रमेश बादशाह 708 मतों के अंतर से जीत हासिल की। चंदौसी से भाजपा की इंदुरानी ने 22668 मत पाकर निकटतम सपा के उम्मीदवार रेवाराम को 6635 मतों से पराजित किया। रेवराम को 16033 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसी नगर पंचायत से बसपा की नूर जहां को 4431 वोट मिले जबकि निकटतम रालोद उम्मीदवार इफ्फत जहरा को 3227 मत मिले। नूर जहां ने 1204 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई। नरौली से निर्दलीय कुंवर राघवेंद्र सिंह विजेता रहे। उन्हें 3798 मत मिले। उन्होंने सपा की शाइस्ता परवीन को मात्र 11 मतों के अंतर से शिकस्त दी। शाइस्ता परवीन को 3787 मत मिले। गुन्नौर से बसपा की शहला तबस्सुम को 3629 मत मिले। उन्होंने निकटतम कांग्रेस की शहनाज बेगम को 609 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। शहनाज बेगम को 3020 मत मिले।


गवां से भाजपा के अखिलेश अग्रवाल ने 2406 वोट लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम सपा की अनीता सिंह को 397 मतों से हराया। अनीता सिंह को 2009 मत मिले। बबराला से दलीय उम्मीदवार पीछे छूट गए। निर्दलीय सुषमा यादव ने 2370 मत लेकर जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका गुप्ता को 983 मतों से हराया। प्रियंका गुप्ता को 1387 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed